14 वर्ष बाद बड़ी राहत: दुग्ध विकास मंत्री ने 43 कर्मचारियों की पदोन्नति पर दी मंजूरी##नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से मुलाकात सफल, जल्द होंगी बड़ी घोषणाएँ

Spread the love

14 वर्ष बाद बड़ी राहत: दुग्ध विकास मंत्री ने 43 कर्मचारियों की पदोन्नति पर दी मंजूरी##नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से मुलाकात सफल, जल्द होंगी बड़ी घोषणाएँ

दुग्ध संघ कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने की राह पर, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए महत्वपूर्ण संकेत

मुकेश बोरा की पहल रंग लाई— मंत्री ने 43 पदोन्नतियों को हरी झंडी दी

 

नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को समाधान के रास्ते पर ले जाने के लिए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रस्ताव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 14 वर्षों से लंबित पात्र 43 कर्मचारियों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंत्री बहुगुणा ने तत्काल प्रभाव से अपनी सहमति प्रदान कर दी। यह निर्णय दुग्ध संघ कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मंत्री के समक्ष अन्य प्रमुख मुद्दे भी मजबूती से उठाए, जिनमें—

  • पर्वतीय क्षेत्रों की महिला डेयरी सचिवों का मानदेय 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये करने की मांग
  • मैदानी क्षेत्रों के सचिवों को भी पर्वतीय क्षेत्र की भाँति लाभ दिए जाने का प्रस्ताव
  • महंगाई भत्ते की पूर्व व्यवस्था बहाल करना
  • वर्ष 2016–2019 तक के सातवें वेतनमान का एरियर अनुमन्य करना
  • 1 लाख लीटर दुग्ध हैंडलिंग क्षमता के अनुरूप स्टाफिंग पैटर्न लागू करना
  • अत्याधुनिक एन.डी.डी.बी. प्लांट में विशेषज्ञ मशीनरी स्थापना

इन सभी बिंदुओं पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा—
“दुग्ध संघ दो कदम चलेगा तो सरकार पाँच कदम उसके साथ चलेगी। किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा हेतु सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। दुग्ध क्षेत्र में सुधार और कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ऐतिहासिक निर्णय जल्द लिए जाएंगे।”

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मंत्री के समर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा—
“मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा व्यक्त किया गया भरोसा, दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों दोनों के लिए उत्साहवर्धक है। सरकार और दुग्ध संघ के संयुक्त प्रयास से हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है।”

प्रतिनिधिमंडल में वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणाखलील अहमदशांति कोरंगामुन्नी आर्यामोहन जोशीकमलेश कुमाररमेश मेहतारमेश आर्याविपिन तिवारीहेमंत पालमीना रौतेलाराजू दुम्का सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *