राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ लालकुआं में कांग्रेस सेवादल का भव्य ध्वज वंदन एवं शपथ ग्रहण ,देशभक्ति गीतों से वातावरण सराबोर
लालकुआं।
कांग्रेस सेवादल द्वारा आज लालकुआं स्थित गांधी पार्क में पूरे अनुशासन, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ ध्वज वंदन कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो उठा।
समारोह में उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के मुख्य प्रदेश संगठक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विकासखंड हल्द्वानी राजेंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को हुई थी। उन्होंने कहा कि सेवादल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, अनुशासन और बलिदान की जीवंत परंपरा है।
राजेंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें तथा हर वर्ग के व्यक्ति को सेवा भाव के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत विधिवत ध्वज वंदन किया गया, जिसके बाद प्रदेश संगठक राजेंद्र दुर्गापाल ने उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष गोकर्ण सिंह उर्फ मुन्ना बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कार्की, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, कुंदन सिंह मेहता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत, बीना जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे सहित पुष्कर सिंह दानू, प्रमोद कॉलोनी, गिरधर बम, प्रदीप सिंह बथ्याल, गौरव मेहता, वरुण पाठक, विनय रजवार, रमेश चंद्र तिवारी, रवि शंकर तिवारी, जगदीश जोशी, शिरोमणि जोशी, रश्मि चौधरी, राजू गुप्ता, माया देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

