पंतनगर – गणतंत्र दिवस सुरक्षा के चलते – पंतनगर की एक इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्रियों को करना होगा इंतजार

Spread the love

पंतनगर –   गणतंत्र दिवस सुरक्षा के चलते – पंतनगर की एक इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्रियों को करना होगा इंतजार
पंतनगर
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में लागू किए गए एयरस्पेस प्रतिबंध का असर दिल्ली–पंतनगर हवाई सेवा पर साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली को 26 जनवरी तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है, जिसके चलते इस रूट की एक फ्लाइट को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।
पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो की दिल्ली–पंतनगर फ्लाइट 6E-7324 को 26 जनवरी तक रद्द किया गया है। यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी, जिसमें करीब 180 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। यह निर्णय गणतंत्र दिवस से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत लिया गया है।
हालांकि, इसी सेक्टर की दूसरी इंडिगो फ्लाइट 6E-7156 अपने निर्धारित समय पर संचालित होती रहेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे पंतनगर पहुंचेगी। इसके संचालन समय में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए बताया कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित करने अथवा टिकट रिफंड की सुविधा एयरलाइन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले एयरलाइन अथवा आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *