राजकीय विद्यालय से मिड डे मील के बर्तन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 5 घंटे में खुलासा

Spread the love

राजकीय विद्यालय से मिड डे मील के बर्तन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 5 घंटे में खुलासा

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय से मिड डे मील के बर्तन चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती हेमा पंत ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोर ने विद्यालय परिसर में घुसकर भोजनालय का ताला तोड़ते हुए 02 भगौने और 01 कूकर चोरी कर लिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 23/26 धारा 305ए/331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। विवेचना उप निरीक्षक आरती द्वारा की जा रही है।
लगातार मिल रही मिड डे मील बर्तनों की चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल घटना के खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
रिजवान पुत्र इस्तियाक उर्फ इस्तिहार, निवासी जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
बरामदगी
02 भगौने
01 कूकर
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में चोरी, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 10 मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम
उप निरीक्षक आरती
कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
कांस्टेबल अनिल गिरी
कांस्टेबल इशरार नवी
एसएसपी नैनीताल का संदेश
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी मिड डे मील संचालित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे विद्यालय परिसरों में विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या स्थानीय पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *