लालकुआ जनसैलाब के बीच  कैड़ा बोले—सीएम आपके साथ हैं, बातचीत से निकलेगा राजस्व ग्राम का समाधान

Spread the love

लालकुआ जनसैलाब के बीच  कैड़ा बोले—‘सीएम आपके साथ हैं, बातचीत से निकलेगा राजस्व ग्राम का समाधान

कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया है कि बिंदुखत्ता के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं और सरकार समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी खत्तों में रहने वाले लोग भी सरकार के लिए परिवार की तरह हैं।
कैड़ा के अनुसार मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बिंदुखत्ता का मामला रखने की बात कही है, ताकि कैबिनेट स्तर पर समस्या के समाधान का रास्ता निकाला जा सके। सरकार की मंशा है कि आंदोलन के बजाय बातचीत के माध्यम से समाधान निकले।
उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत भी कराई गई है। मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि बिंदुखत्ता अब एक गांव का स्वरूप ले चुका है और यहां तीन पीढ़ियों से लोग निवास कर रहे हैं। ऐसे में चौथी पीढ़ी को भी इसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समाधान जरूरी है।

*विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराजगी*

इधर, लालकुआं हाट बाजार स्थल पर भी राजस्व गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों का जमावड़ा रहा। मंच से वक्ताओं के संबोधन के दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को लेकर कुछ वक्ताओं ने तीखे तेवर दिखाए। इस दौरान विधायक के लिए नालायक और बिन पेंदे के लौटे जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था ।

 

विधायक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नाराजगी भी सामने आई। नाराज लोगों ने कहा कि राजस्व गांव की मांग क्षेत्र की जनता से जुड़ा गंभीर मुद्दा है और इसे व्यक्तिगत टिप्पणी तथा अमर्यादित भाषा से अलग रखते हुए उठाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि विरोध या असहमति दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, लेकिन सार्वजनिक मंच से जनप्रतिनिधियों के प्रति मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था ।