मौसम पूर्वानुमान  बर्फबारी व बरसात के चलते 24 जनवरी को स्कूल व आंगनवाड़ी बंद

Spread the love

मौसम पूर्वानुमान  बर्फबारी व बरसात के चलते में 24 जनवरी को स्कूल व आंगनवाड़ी बंद
मौसम विभाग द्वारा जारी प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में एहतियातन दिनांक 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र इस दिन बंद रहेंगे।
प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है तथा अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *