जंगल में पेड़ से लटका मिला कमलुआगांजा निवासी युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस – परिजनों ने कराई थी गुमसुदगी दर्ज
हल्द्वानी। कमलुआगांजा क्षेत्र से लापता चल रहे 35 वर्षीय युवक दीपक चंद्र जोशी का शव बुधवार सुबह भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार देर रात पुलिस के अनुसार जंगल में शव देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा, जिसके बाद उसकी पहचान कमलुआगांजा निवासी दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई।
बताया गया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से लापता था और उसकी गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

