अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, लगभग 53 लीटर कच्ची शराब बरामद
हल्द्वानी,
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए फतेहपुर एवं लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आबकारी टीम ने रोड किनारे स्थित कच्ची बस्ती के पीछे तथा समीप लगे बगीचे की ओर गड्ढों में छिपाकर रखे गए ड्रमों से लगभग 53 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बरामद शराब कुल 267 पाउच में पैक की गई थी, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, हीरा बल्लभ, राहुल, खुशाल, ज्योति, भास्कर एवं गीता मौजूद रहे।

