लालकुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच के कथित शुद्धिकरण प्रकरण मामले को लेकर कोतवाली में दी तहरीर, 15 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत करने की मांग

Spread the love
लालकुआं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर नगर कांग्रेस एवं बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा को तहरीर सौंपी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का सम्मान होना चाहिए। इस प्रकार की कथित घटनाओं से समाज में वैमनस्य का माहौल पैदा होता है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
तहरीर देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, हरेंद्र बोरा, कुंदन सिंह मेहता, बीना जोशी, गोविंद भट्ट, प्रमोद कलोनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, दीपक बत्रा, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, त्रिलोक सिंह बिष्ट, त्रिलोक वर्मा, छोटा भुवन, अनूप भाटिया समेत कांग्रेस बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष मीना जोशी, कपिल, हरीश भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *