आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया हल्द्वानी, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुई मंगलकामना – महापौर गजराज बिष्ट 

Spread the love

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया हल्द्वानी, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुई मंगलकामना – महापौर गजराज बिष्ट

 

हल्द्वानी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। उपस्थित लोगों ने देश की निरंतर प्रगति, विकास और आत्मनिर्भरता की कामना की।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।