बड़ी खबर – लालकुआं गौला रोड़  रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत के चलते 7 घंटे बंद रहेगा आवागमन 

Spread the love

बड़ी खबर – लालकुआं गौला रोड़  रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत के चलते 7 घंटे बंद रहेगा आवागमन

समपार संख्या 50 स्पेशल पर 6 अक्टूबर रात 10 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक यातायात रहेगा बंद

लालकुआं। लालकुआं यार्ड स्थित समपार संख्या 50 स्पेशल (रेलवे क्रॉसिंग) पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के कार्यालय सी.एस. इंजीनियर, रेल पथ, लालकुआं की ओर से जारी सूचना के अनुसार रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य 6 अक्टूबर की रात 10 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से होकर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। यातायात के लिए समपार संख्या 44ए (इंडियन ऑयल गेट) अथवा समपार संख्या 49ए का उपयोग किया जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, स्थानीय पुलिस एवं संबंधित विभागों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात प्रबंधन में सहयोग की अपील की है। साथ ही आम जनता से अनुरोध किया गया है कि मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।