लालकुआं बजरी कंपनी और मोटाहल्दू से दो फरार वारंटी गिरफ्तार, हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

 

 

काफी समय से फरार चल रहे दोनों वारंटियों को पुलिस ने घर से दबोचा, न्यायालय में किया जा रहा पेश

 

लालकुआं। ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में हल्दूचौड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के आधार पर उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री हरवंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस टीम ने न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं तथा जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ शामिल हैं।

 

पुलिस ने दोनों वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, लालकुआं।

 

 उपनिरीक्षक वंदना चौहान।

 

 कांस्टेबल गुरमेज सिंह।

 

 कांस्टेबल गणेश गिरी।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement