चीख-पुकार और मातम में बदली सुबह! गूलर में नदी में गिरी बस, 8 की मौत, 19 जिंदगी जख्मी, कई घायलों की हुई पहचान, देखिए कौन कहां का रहने वाला ,

Spread the love

 चीख-पुकार और मातम में बदली सुबह! गूलर में नदी में गिरी बस, 8 की मौत, 19 जिंदगी जख्मी, कई घायलों की हुई पहचान, देखिए कौन कहां का रहने वाला , 30से 35 लोग सवार थे बस में

 

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे के साथ शुरू हुई। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सुबह का माहौल मातम में बदल गया।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे मुनि की रेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हुआ। विश्वनाथ सेवा की बस हरिद्वार से चमोली जिले के जोशीमठ जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे छोटी नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। घायलों में एक तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

 

13 घायलों की हुई पहचान, झारखंड, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के यात्री शामिल

 

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल 13 लोगों की पहचान हुई है। इनमें झारखंड, बिहार, दिल्ली, असम और उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं। घायलों की सूची इस प्रकार है—

 

1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22 वर्ष)– दुमका, झारखंड।

2. राहुल कुमार (24 वर्ष)– पटना, बिहार।

3. अभिषेक (28 वर्ष) – जसपुर, ऊधम सिंह नगर।

4. प्रत्यूष (23 वर्ष) – खटीमा, ऊधम सिंह नगर।

5. अर्जुन सौरन (34 वर्ष) – दुमका, झारखंड।

6. बुधन मुर्मू (50 वर्ष) – दुमका, झारखंड।

7. आयरा (3 वर्ष)– गुवाहाटी, असम।

8. नूर जहां (26 वर्ष) – गुवाहाटी, असम।

9. राजकुमार (32 वर्ष) – दुमका, झारखंड।

10. जतिन (21 वर्ष) – शाहदरा, दिल्ली।

11. पंकज नेगी (31 वर्ष) – रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड।

12. संतोष कुमार (38 वर्ष) – जहानाबाद, बिहार।

13. वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष)– कर्णप्रयाग, चमोली।

 

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

 

इस भीषण दुर्घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय मार्गों पर यातायात सुरक्षा और यात्रियों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement