उत्तराखंड में मौसम और वायु गुणवत्ता पर दोहरी मार, शहरों की हवा एक हफ्ते से खराब ,AQI 250 पहुंचा, रुद्रपुर में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक , पहाड़ी जिलों की हवा साफ, मौसम शुष्क रहने के आसार

Spread the love

 उत्तराखंड में मौसम और वायु गुणवत्ता पर दोहरी मार, शहरों की हवा एक हफ्ते से खराब ,AQI 250 पहुंचा, रुद्रपुर में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक; पहाड़ी जिलों की हवा साफ, मौसम शुष्क रहने के आसार

 

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है, जबकि पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने के साथ हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। प्रदेश के दो प्रमुख शहर रुड़की और रुद्रपुर में पिछले एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की जा रही है। बुधवार सुबह रुड़की का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 250 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रुद्रपुर में यह 186 और देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में 150 दर्ज हुआ। लगातार खराब होती हवा के कारण शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में बना हुआ है।

 

दो दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार

 

उत्तराखंड में आगामी दो दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम पाला गिरने लगा है, जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस होने लगा है। दिन के समय तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है

 

 दूसरी ओर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह गंगोत्री में तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम पाला गिरने से यहां ठंड और अधिक बढ़ गई है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement