हल्द्वानी बनभुलपूरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई -463 ग्राम अवैध चरस के साथ बागेश्वर निवासी दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी बनभुलपूरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई -463 ग्राम अवैध चरस के साथ बागेश्वर निवासी दो तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी
जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत नैनीताल पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चरस तस्करी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

463 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 463 ग्राम अवैध चरस बरामद करते हुए स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

गौला बाईपास पर चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी संख्या UK 04AS 1675 को रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध चरस बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मामले में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
भूपेश चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, बागेश्वर (28 वर्ष)
दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, बागेश्वर (38 वर्ष)
बरामदगी
463 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *