( बड़ी खबर)- ओवरलोडिंग पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, हल्दूचौड़ में 3 ट्रक सीज ओवरलोड वाहन संचालको में मचा हड़कंप

Spread the love

लालकुआं/हल्दूचौड़। यातायात नियमों की अनदेखी कर क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ लालकुआं पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया।
चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान तीन ट्रक जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक वजन लदा हुआ था।
मामले में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार सीज कर दिया।
कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन सिंह राणा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाते हैं।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें और नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *