आज ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
फीडर सेग्रीगेशन कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र
हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान धौलाखेड़ा में फीडर सेग्रीगेशन कार्य के चलते मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण एवं आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से जारी सूचना के अनुसार 132/33 केवी जीआईएस उपसंस्थान धौलाखेड़ा (पिटकुल) से 33/11 केवी उपसंस्थान धौलाखेड़ा के अंतर्गत फीडर सेग्रीगेशन कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण वर्ल्ड बैंक, हल्द्वानी, सोयाबीन इंडस्ट्रियल हल्दूचौड़, हाथीखाल एवं डुंगरपुर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के मुताबिक इस दौरान पाडलीपुर, जयपुर खीमा, तेजपुर नेगी, गंगारामपुर, गंगापुर, पदमपुर देवलीया, सुपी भगवानपुर, धौलाखेड़ा, अर्जुनपुर, हेडागांजर, फत्ताबांगर, हिम्मतपुर मोटाहल्दू, हरिपुर शिवदत्त, दुर्गा भगवानपुर, हरिपुर तुलाराम, हरिपुर पूर्णानंद, कपूर फार्म, दुकाबांगर उमापति, हरिपुर लक्ष्मी, इन्द्रपुर, बच्ची नवाड़, कृष्णा नवाड़, मानदेव नवाड़, धनपुर, जग्गीबांगर, बच्चीपुर, पाडलीपुर, सिंघल फार्म, गोपीपुरम, बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ जग्गी, बमेटाबांगर खीमा, तुलारामपुर, भगवानपुर हरिसिंह, गौजाजाली, ओंवला चौकी, हाथीखाल, हरिपुर केशव, किशनपुर सकुलिया, बकुलिया, खड़कपुर, भगवान सिंह नवाड़, दुर्गापालपुर परम, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर, डुंगरपुर, नाथपुर, हिम्मतपुर चौमवाल, हल्दूचौड़ परम, हल्दूचौड़ जैराम, दीना, दुकाबांगर बच्चीधर्मा गुमटी, दौलिया, दौलिया डी क्लास, देवरामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि विद्युत कार्य के दौरान कार्यस्थल पर आवागमन न करें तथा अपनी विद्युत सामग्री की सुरक्षा के साथ छोटे बच्चों और पालतू पशुओं को कार्यस्थल से दूर रखें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की जटिलता के अनुसार निर्धारित समय में कुछ परिवर्तन संभव है।
