बड़ी खबर – उत्तराखंड (एक और हत्या) राजपुर रोड के सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग – जिम के बाहर युवक की हत्या, हमलावर फरार

Spread the love

राजपुर रोड के सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग – जिम के बाहर युवक की हत्या, हमलावर फरार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात मॉल परिसर में बने जिम के बाहर हुई, जहां से निकलते ही हमलावर ने युवक को निशाना बनाया।
मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरा परिसर दहल उठा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मॉल परिसर को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावर की पहचान हो सके।
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। राजधानी के वीवीआईपी माने जाने वाले क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *