(लालकुआं)-सदस्यता अभियान से व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज, नगर के प्रतिष्ठानों में पहुंची टीम , 30 व्यापारियों ने ली सदस्यता

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 188.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 41;zeissColor: bright;
Spread the love
  • format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
    runfunc: 0; algolist: 0;
    multi-frame: 1;
    brp_mask:0;
    brp_del_th:0.0000,0.0000;
    brp_del_sen:0.0000,0.0000;
    motionR: 0;
    delta:1;
    bokeh:1;
    module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 251.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;zeissColor: bright;

    लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं इकाई द्वारा सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर व्यापारिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
    सदस्यता अभियान के प्रथम दिन ही व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर व्यापार मंडल की टीम ने व्यापारियों से संपर्क किया, जहां 30 व्यापारियों ने सदस्यता फार्म भरकर संगठन से जुड़ने की पहल की।
    इस अवसर पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि अधिकाधिक व्यापारी संगठन का हिस्सा बन सकें।
    पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की, जिससे व्यापार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
    अभियान के दौरान व्यापारियों ने भी संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।
    इस दौरान मुख्य सदस्यता प्रमुख संजय जोशी, सह सदस्यता प्रमुख राजकुमार सेतिया, अरुण जोशी एवं दीपू नयाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *