184 ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ स्वीकृत, सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

Spread the love

 

 

184 ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ स्वीकृत, सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

नैनीताल/उधम सिंह नगर।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

सांसद भट्ट ने कहा कि यह निर्णय उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को नई गति देने वाला है। स्वीकृत धनराशि से बनने वाली सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी, जिससे गांवों में आवागमन, आर्थिक गतिविधियों, एवं मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं सड़क संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का पुनः धन्यवाद किया।