ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई
ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार
लालकुआं। ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरवंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय हल्द्वानी से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था। आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 498/2022 में धारा 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
