दर्दनाक सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रहे गुजरात व बरेली निवासी 3 की मौत, पेट्रोल पंप से 500 मीटर आगे अल्मोड़ा मार्ग पर हादसा, 6 घायल

Spread the love

 दर्दनाक सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रहे गुजरात व बरेली निवासी 3 की मौत, पेट्रोल पंप से 500 मीटर आगे अल्मोड़ा मार्ग पर हादसा, 6 घायल

भवाली (नैनीताल)।
भवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भवाली पेट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर लगभग 500 मीटर आगे उस समय हुआ, जब स्कॉर्पियो-एन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रातः करीब 09:30 बजे वाहन संख्या UP25 DZ 4653 (Scorpio-N) में सवार श्रद्धालु इज्जतनगर, बरेली से बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आ रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भवाली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसे में गुजरात व बरेली निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

मृतकों का विवरण

  1. गंगा देवी, पत्नी भूप राम, उम्र 55 वर्ष
  2. बृजेश कुमारी, पत्नी राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जतनगर, बरेली
  3. नैंसी गंगवार, पुत्री जयपाल सिंह गंगवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पीलीभीत/बरेली

घायलों का विवरण

  1. ऋषि पटेल उर्फ यूवी, पुत्र राहुल पटेल, उम्र 7 वर्ष
  2. स्वाति, पत्नी भूप राम, उम्र 20 वर्ष
  3. अक्षय, पुत्र ओमेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष
  4. राहुल पटेल, पुत्र भूप राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जतनगर, बरेली
  5. करन उर्फ सोनू, पुत्र जितेंद्र, निवासी गुजरात, उम्र 25 वर्ष
  6. ज्योति, पत्नी करन, निवासी गुजरात, उम्र 25 वर्ष

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *