लालकुआं पहुंचे नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष गौरव कपूर का  यहां हुआ भव्य अभिनंदन

Spread the love
लालकुआं। बार एसोसिएशन चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर 422 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले गौरव कपूर का  नगर में पहुंचने पर भावुक माहौल के बीच भव्य स्वागत किया गया। लालकुआं स्थित आशीष भाटिया मेडिकल स्टोर में उनके समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया तथा जीत की शुभकामनाएं दीं।
जैसे ही गौरव कपूर मेडिकल स्टोर पहुंचे, यहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। कई समर्थकों की आंखों में खुशी साफ दिखाई दे रही थी। लोगों का कहना था कि गौरव कपूर की यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास, मेहनत और उम्मीदों की जीत है, जिन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर गौरव कपूर भी भावुक नजर आए। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और स्नेह उनके लिए किसी बड़ी जिम्मेदारी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर रहते हुए वह अधिवक्ताओं के हितों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस दौरान  डॉ. राजकुमार सेतिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा , भाजपा महामंत्री बॉबी सम्बल, आशीष भाटिया, विनोद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने गौरव कपूर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत से क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने  बधाई दी। पूरे आयोजन में आत्मीयता, अपनापन और गर्व का माहौल बना रहा। जीत की खुशी में हर चेहरा मुस्कुरा रहा था और हर जुबान पर एक ही बात थी—यह जीत विश्वास की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *