सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बढ़ाया छात्रों का मनोबल, खेल सामग्री पाकर छात्रों में दिखा नया जोश

Spread the love

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र  जनता इंटर कॉलेज में सांसद अजय भट्ट  प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के सौजन्य से छात्रों को खेल सामग्री वितरित की गई। इस दौरान वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेल सामग्री भेंट कर विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया, जिससे छात्रों में नया उत्साह और जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लक्ष्मण खाती ने कहा कि छात्रों के समग्र विकास में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश दानू, विद्यालय अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक सुंदर सिंह खनका, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू सहित  छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *