शेड्यूल – कल मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा, जानिए कब-कहां रहेगा कार्यक्रम

Spread the love

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री धामी पूर्वाह्न 10:50 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान कर 11:10 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे होटल आईटीसी फॉर्च्यून वॉकवे मॉल पहुंचकर जागरण फोरम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:20 बजे होटल आईटीसी फॉर्च्यून वॉकवे मॉल से प्रस्थान कर 1:30 बजे नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे। यहां से अपराह्न 1:40 बजे मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम:
• 10:50 बजे — लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान
• 11:10 बजे — नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम आगमन
• 11:30 बजे — आईटीसी फॉर्च्यून वॉकवे मॉल में जागरण फोरम
• 1:20 बजे — वॉकवे मॉल से प्रस्थान
• 1:30 बजे — काठगोदाम मैदान पहुंचेंगे
• 1:40 बजे — देहरादून के लिए प्रस्थान