बीएससी पांचवें सेमेस्टर की खुशी मेहता पहली बार चुनाव मैदान में, समर्थकों का भारी समर्थन का दावा
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बीएससी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा खुशी मेहता पहली बार छात्रसंघ चुनाव मैदान में उतरी हैं। कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी के रूप में उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
खुशी मेहता लगातार विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर रही हैं। वह विद्यार्थियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और महाविद्यालय से जुड़ी अपेक्षाओं को सुनने के साथ ही अपनी प्राथमिकताओं से भी अवगत करा रही हैं।
पहली बार चुनाव मैदान में उतरने के बावजूद उनके लगातार जनसंपर्क को लेकर समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है। समर्थकों का दावा है कि खुशी मेहता को विद्यार्थियों का भारी समर्थन मिल रहा है और लगातार बढ़ता जनसंपर्क उनके अभियान को मजबूती दे रहा है।
खुशी मेहता का कहना है कि छात्रसंघ केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की आवाज को जिम्मेदारी के साथ सामने रखने का मंच है। इसी सोच के साथ वह विद्यार्थियों के बीच संवाद को प्राथमिकता दे रही हैं।
लगातार जनसंपर्क, विद्यार्थियों से सीधा संवाद और पहली बार चुनावी मैदान में सक्रिय भागीदारी के चलते कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला चर्चा में बना हुआ है। हालांकि चुनावी तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी।
