हल्द्वानी विकास की नई रोशनी से जगमगाएगा , नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Spread the love

विकास की नई रोशनी से जगमगाएगा , नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

10 हजार नई स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी शहर की सड़कें, ग्रामीण क्षेत्रों को कमर्शियल टैक्स में 31 दिसंबर तक राहत; काठगोदाम इंटर कॉलेज में बनेगा छात्रावास, सफाई व्यवस्था पर पार्षद का फूटा गुस्सा

 

हल्द्वानी। शहर के विकास को नई गति देने और आम जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सोमवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित और शहर के भविष्य से जुड़े 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों से जहां शहर की सड़कों को रोशनी से जगमगाने की तैयारी है, वहीं निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कमर्शियल टैक्स में राहत मिलने का रास्ता भी साफ हुआ है।

 

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय शहर की प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट खरीदने का रहा। ईएसएल कंपनी से अनुबंध कर इन लाइटों की खरीद की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर की सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था करना है, ताकि रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

 

वहीं, नगर निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए कमर्शियल टैक्स में दी जा रही छूट की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई। इस निर्णय से नए शामिल क्षेत्रों के व्यापारियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी। काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के शिक्षकों की वेतन वृद्धि को भी मंजूरी मिली।

 

बैठक में बनभूलपुरा के पुराना मीट मार्केट गली नंबर-12 के पुनर्निर्माण, नगर निगम की दुकानों के किराये में छूट की अवधि बढ़ाने और दुकानों का सर्वे कराने के प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। नजूल से संबंधित दस्तावेजों के संरक्षण का निर्णय भी लिया गया।

 

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर डीके पार्क का विकास जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। शनि बाजार मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण के कारण ध्वस्त हुई दुकानों के पुनर्निर्माण तथा गौला रोखड़ स्थित झील विकास प्राधिकरण की भूमि पर प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

 

इसके अलावा कबाड़ी और बढ़ई के ट्रेड लाइसेंस शुल्क में संशोधन, नगर निगम के कम्युनिटी हॉल को निगम के नियंत्रण में लेने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुमोदन और फ्रेश वेस्ट प्लांट के पूर्व स्वीकृत कार्यों को वर्तमान दरों पर कराने सहित अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

 

सफाई व्यवस्था पर पार्षद का फूटा गुस्सा, धरने पर बैठीं

 

विकास के प्रस्तावों और महत्वपूर्ण निर्णयों के बीच बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष भी खुलकर सामने आया। पार्षद भागीरथी बिष्ट ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान बैठक में कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। वहीं, कई विभागीय अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर पार्षदों ने सवाल उठाए। इस पर नगर आयुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।

 

18 प्रस्तावों पर लगी मुहर ने शहर के विकास की उम्मीदों को नई दिशा दी है, 

Advertisement
Advertisement
Advertisement