लालकुआं दीपावली पर छाए दीपेंद्र कोश्यारी, मेन बाजार में व्यापारियों से किया सीधा संवाद, बांटी पर्व की खुशियां

Spread the love

 

 

लालकुआं। दीपावली के उल्लास के बीच मेन बाजार में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे। उन्होंने बाजार के दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

इस दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने बाजार में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। आत्मीय संवाद और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से उन्होंने आपसी रिश्तों एवं सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया। उनकी इस मुलाकात को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि दीपावली पर्व दीप जलाने का त्योहार के साथ – साथ प्रेम, विश्वास, सद्भाव और भाईचारे की रोशनी फैलाने का महापर्व है। त्योहारों की सार्थकता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करने में खुशी मिलती है । संवाद के दौरान महामंत्री डॉ राजकुमार सेतिया , बॉबी संबल , संजय अरोड़ा , संजीव शर्मा ,समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद थे ।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement