(बड़ी खबर) लालकुआ जमरानी बांध योजना के तहत नहर खुदाई से 4 से 5 दिन बाधित रहेगी पानी की सप्लाई ,बंगाली कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट, आज शाम से शुरू होगा खुदाई का कार्य

Spread the love

 लालकुआं में पानी की किल्लत से मचेगा हाहाकार! जमरानी बांध योजना के तहत 4 से 5 दिन ठप रहेगी पेयजल सप्लाई

 

बंगाली कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में गहराएगा पेयजल संकट, आज शाम से शुरू होगी नहर खुदाई

 

लालकुआं। जमरानी बांध योजना के अंतर्गत बंगाली कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में नहर खुदाई का कार्य आज शाम से शुरू होने जा रहा है। उत्तराखंड जल निगम द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई 4 से 5 दिनों तक बाधित रहेगी।

 

लगातार कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लालकुआं क्षेत्र में पानी की किल्लत गहरा सकती है। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी के बजाय सामान्य मौसम में भी पेयजल के बिना जनजीवन प्रभावित होना तय है ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement