उत्तराखंड के सात लोगों की दर्दनाक मौत, तीन माह की मासूम भी शामिल ,गुजरात में भीषण सड़क हादसा, कार दो हिस्सों में उड़े परखच्चे

Spread the love

 उत्तराखंड के सात लोगों की दर्दनाक मौत, तीन माह की मासूम भी शामिल ,गुजरात में भीषण सड़क हादसा

भुज/कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर खावड़ा के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग भुज में तैनात सेना के एक जवान के परिवार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि वे रण ऑफ कच्छ घूमकर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में कार सवार महिलाओं और बच्चों समेत सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महज तीन महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे उत्तराखंड नंबर की कार खावड़ा से भुज की ओर जा रही थी। इसी दौरान भुज से खावड़ा की ओर आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में बचावकर्मियों को कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

 

मृतकों में दो महिलाएं और तीन मासूम बच्चे

 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है। इनके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका की भी इस हादसे में मौत हो गई।

 

सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भुज स्थित जीके जनरल अस्पताल भेजे गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर हृदयविदारक दृश्य सामने आए। एक ही हादसे में सात लोगों की मौत, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं, से स्थानीय लोगों में शोक और दहशत का माहौल है। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में भी इस दुखद घटना की खबर से शोक की लहर है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement