आधुनिक सुविधाओं से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार, कृषि विकास के साथ किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता – अध्यक्ष अनील कपूर डब्बू

Spread the love

 आधुनिक सुविधाओं से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार, कृषि विकास के साथ किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता – अध्यक्ष अनील कपूर डब्बू

रुद्रपुर –  उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कृषि विपणन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोर्ड ने प्रदेशवासियों एवं कृषकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण और कृषि क्षेत्र की प्रगति में योगदान का आह्वान किया।

राज्य स्थापना से वर्तमान तक बोर्ड द्वारा 1,415.898 किलोमीटर सड़कों, 4,111 हैंडपंप, सात रज्जू मार्ग, 21 संग्रह केंद्र और सात कृषक-उपभोक्ता बाजारों का विकास किया गया है। मंडियों के आधुनिकीकरण के तहत कम्प्यूटरीकरण, इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटे, सीसीटीवी नेटवर्क तथा डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से बाजार भावों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रदेश की 20 मंडियों में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की सुविधा स्थापित की गई है। इसके माध्यम से किसानों को ई-पेमेंट, उत्पादों की गुणवत्ता जांच और देशभर के खरीदारों तक पहुंच मिल रही है। POP (Price Outlook Platform) के जरिए किसानों को देशभर के थोक विक्रेताओं एवं खरीदारों से जोड़कर उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

बोर्ड की ओर से कृषि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति तथा कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर किसानों को सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कृषि विकास, किसान हित और पारदर्शी विपणन व्यवस्था को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *