18 नवंबर को अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम भारत संघ मामले पर होगी सुनवाई, 2023 में दायर याचिका पर टिकी निगाहें
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण को लेकर एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले में बुधवार आज, 18 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई निर्धारित की गई है। अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम भारत संघ के नाम से सूचीबद्ध इस मामले की सुनवाई देश की शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी।
सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक केस डिटेल के अनुसार, सुनवाई के लिए गठित पीठ में मुख्य न्यायाधीश के साथ न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना शामिल हैं। अदालत की सूची में इस मामले को क्रम संख्या 118 पर स्थान दिया गया है।
यह प्रकरण वर्ष 2023 में दायर याचिका से जुड़ा हुआ है। हल्द्वानी रेलवे प्रकरण लंबे समय से कानूनी और सामाजिक दृष्टि से चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में 18 नवंबर को होने वाली सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की केस लिस्ट में सुनवाई की तारीख और पीठ का विवरण दर्ज है। अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। अदालत में होने वाली कार्यवाही और किसी भी संभावित आदेश की जानकारी आधिकारिक अपडेट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



