उत्तराखंड अमेरिकी नागरिक का सड़क पर हंगामा, अश्लील हरकतें कर मचाया बवाल, रेप रेप कर चिल्लाया ,पुलिसकर्मियों पर भी लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

 

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक अमेरिकी नागरिक ने नशे की हालत में सड़क पर जमकर हंगामा किया। सीमा डेंटल कॉलेज के समीप स्थित स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम के बाहर करीब 30 वर्षीय अमेरिकी युवक रोबिन अचानक बीच सड़क पर आ गया और आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। युवक राहगीरों को देखकर जोर-जोर से ‘रेप-रेप’ चिल्लाने लगा। उसकी हरकतों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

सूचना मिलने पर एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक ने हंगामा और तेज कर दिया। वह अश्लील हरकतें करने लगा और पुलिसकर्मियों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाने लगा।

 

चार पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

 

युवक की बेकाबू हालत को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए चार पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस जवानों ने किसी तरह उसे पकड़कर डायल 112 की स्कॉर्पियो में बैठाया और अपने साथ ले गए।

 

पासपोर्ट और वीजा की भी हो रही जांच

 

पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है। विदेशी नागरिक से जुड़ा मामला होने के कारण स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) भी सक्रिय हो गई है। पुलिस युवक के पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement