(हल्द्वानी)भूमि धोखाधड़ी पर कुमाऊँ पुलिस का बड़ा एक्शन – धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी के लिए SIT सक्रिय

Spread the love

भूमि धोखाधड़ी पर कुमाऊँ पुलिस का बड़ा एक्शन
धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी के लिए SIT सक्रिय
हल्द्वानी।
भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर सख़्त रुख अपनाते हुए कुमाऊँ पुलिस ने निर्णायक कार्यवाही शुरू कर दी है। भूमि से जुड़े प्रकरणों की निष्पक्ष, प्रभावी और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर लैंड फ्रॉड समिति का गठन किया गया है, जो गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के आयुक्तों के अधीन कार्य कर रही है।
इसके साथ ही कुमाऊँ परिक्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी के मामलों की जांच हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ के निर्देशन में एक परिक्षेत्रीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।
जिला स्तरीय SIT भंग
पूर्व में कुछ जनपदों द्वारा अपने स्तर पर गठित SIT को अनुचित पाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ ने परिक्षेत्र के सभी जनपदों के एसएसपी/एसपी को जिला स्तर पर गठित समस्त SIT को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए हैं।
इन SIT में पुलिस कर्मियों की संभावित संलिप्तता की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।
अब किसी भी भूमि धोखाधड़ी के मामले में प्रारंभिक जांच संबंधित क्षेत्राधिकारी (CO) द्वारा की जाएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
धनंजय गिरी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई
पिछले दो माह में अभियुक्त धनंजय गिरी से जुड़े कई पीड़ितों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ कार्यालय में लिखित शिकायतें दीं और स्वयं उपस्थित होकर भी अपनी पीड़ा दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज कार्यालय द्वारा—
अभियुक्त के विरुद्ध प्राप्त समस्त शिकायतों एवं दर्ज एफआईआर की सूची तैयार की गई
धोखाधड़ी से अर्जित संपत्तियों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया
विवेचक को शीघ्र व प्रभावी कानूनी कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन मिलीभगत व कर्तव्य में लापरवाही के चलते अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में

उपनिरीक्षक अनिल कुमार, चौकी भोटियापड़ाव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पीड़ितों को धन वापसी SIT का मुख्य लक्ष्य
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ ने परिक्षेत्रीय SIT को निर्देश दिए हैं कि अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी से अर्जित धन को BNSS की धारा 107 के अंतर्गत न्यायालय के माध्यम से पीड़ितों को उनके निर्धारित प्रतिशत के अनुसार वापस दिलाया जाए।
पीड़ितों से पुलिस की अपील
जिन पीड़ितों की शिकायतें अब तक प्राप्त नहीं हो सकी हैं या जिनके साथ अभियुक्त धनंजय गिरी अथवा उसके सहयोगियों द्वारा धोखाधड़ी की गई है, वे अपनी शिकायतें—

जनहित में चेतावनी
कुमाऊँ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति, फंड या योजना में निवेश से पहले यह अवश्य जांच लें कि वह सरकारी रूप से अधिकृत है या नहीं।
साथ ही सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संदिग्ध व्यक्तियों व घटनाओं की सूची परिक्षेत्रीय SIT को तत्काल भेजी जाए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियुक्त धनंजय गिरी के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में केवल धारा 41(क) की औपचारिकता के चलते पीड़ितों को कोई राहत नहीं मिल सकी थी, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *