लालकुआं। जनपद नैनीताल में अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट के तहत पवन जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी निवासी किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, जिला नैनीताल को किशनपुर सकुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जाएगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ एवं कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।



