सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार, 13 नवंबर को श्री रामलीला मैदान, सितारगंज में जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, ललित सक्सेना, अजय गुप्ता, अतेंद्र भुल्लर, राम सिंह गिल, पलविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, दयानंद तिवारी, नरेश ठाकुर, अजय कठैत, सतीश उपाध्याय सहित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा के ग्रंथी साहिबान एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकारों को महत्वपूर्ण बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट जी.एस. बेदी ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्य में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।



