उत्तराखंड मुख्य विकास अधिकारी का सख्त फरमान, जिले में मुख्यमंत्री-मंत्रियों के कार्यक्रमों से नदारद रहे तो होगी विभागीय कार्रवाई

Spread the love

 मुख्य विकास अधिकारी का सख्त फरमान, मुख्यमंत्री-मंत्रियों के कार्यक्रमों से नदारद रहे तो होगी विभागीय कार्रवाई

 

अधिशासी अभियंताओं और जिला स्तरीय अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

 

जनपद में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने सभी अधिशासी अभियंताओं एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारियों और उनकी टीम की अनुपस्थिति के चलते आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। इससे जनसामान्य को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस स्थिति पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों द्वारा भी असंतोष व्यक्त किया जाता है।

 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में जनपद में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के सभी कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारी स्वयं अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों के दौरान जनता की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में अधिकारी या कर्मचारी की अनुपस्थिति अथवा लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement