मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल आएंगे कालाढूंगी, नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग ,15 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगा सम्मेलन

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल आएंगे कालाढूंगी, नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

15 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगा सम्मेलन

कालाढूंगी, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 15 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर कालाढूंगी पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को पूर्वाह्न 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे तथा 9:45 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हेलीपैड कालाढूंगी पहुंचेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान कालाढूंगी पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री 11:20 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा 11:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement