बिंदुखत्ता में विद्युत विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, तीन दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी एक स्थान पर पकड़ी गई बिजली चोरी

Spread the love

 

 

लालकुआं। क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विद्युत विजिलेंस विभाग की टीम ने मंगलवार को बिंदुखत्ता में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने राजीव नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर और तिवारी नगर समेत विभिन्न इलाकों में पहुंचकर घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान करीब 35 से अधिक परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया।

 

चेकिंग के दौरान गांधी नगर क्षेत्र में एक उपभोक्ता के परिसर में घरेलू बिजली का अवैध इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिया। वहीं, मामले में विभागीय नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

विद्युत विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल देखने को मिली। विभाग की ओर से संकेत दिए गए हैं कि बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement