उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में कोहरे का अलर्ट; सात शहरों की हवा हुई खराब, लालकुआं का AQI 150 ,ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ी ठंड, चारों धामों में माइनस में पहुंचा पारा; 27 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं , उधमसिंह नगर समेत जिलेवार मौसम का हाल जाने
देहरादून। उत्तराखंड में आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। दूसरी ओर, प्रदेश के सात शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज होने से प्रदूषण की समस्या भी चिंता बढ़ा रही है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह रुद्रपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 185, बाजपुर का 183, रुड़की का 175, काशीपुर का 170, हरिद्वार और सुधोवाला का 155, जबकि लालकुआं का AQI 150 दर्ज किया गया। इन शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
बर्फबारी के बाद पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन
करीब एक सप्ताह पहले हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर तेज हो गया है। चारों धामों में तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है। सुबह के समय केदारनाथ और बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस, गंगोत्री में माइनस 13 डिग्री और यमुनोत्री में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 27 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



