लालकुआ बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगने पहुंचे भाकपा माले और किसान महासभा कार्यकर्ता गिरफ्तार, कार रोड चौराहे पर किया प्रदर्शन

Spread the love

 

लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिंदुखत्ता आगमन के दौरान राजस्व गांव की मांग पर जवाब मांगने पहुंचे भाकपा माले और किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने कार रोड चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राजस्व गांव क्यों नहीं, मुख्यमंत्री जवाब दो’, ‘राजस्व गांव लेकर रहेंगे’, ‘अंकिता भंडारी को न्याय दो’ और ‘वीआईपी को बचाना बंद करो’ के नारे लगाए।

 

भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार वर्षों से बिंदुखत्ता की जनता को राजस्व गांव के नाम पर आश्वासन देती आ रही है, लेकिन दस साल बाद भी इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मांग उठाने वालों को गिरफ्तार कर सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

 

किसान महासभा की अध्यक्ष विमला पाल रौथाण और सचिव किशन बघरी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर वन भूमि को राजस्व भूमि में हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पारित करने और केंद्र से अनापत्ति लेकर राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में आइसा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, नैन सिंह कोरंगा, कमल जोशी, निर्मला शाही, गोविंद जीना, अंबा दत्त बसखेती, त्रिलोक राम, दौलत सिंह और त्रिलोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement