लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Spread the love

 लालकुआं  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

लालकुआं। जनपद नैनीताल में अवैध नशे एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर नजर रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में पुलिस टीम अवैध शराब की पतारसी एवं सुरागरसी करते हुए ग्राम जगतपुर के पीछे जंगल की ओर कुंवरपुर आने वाले मार्ग पर पहुंची। यहां ट्यूबवेल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे में मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

 

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान धर्मवीर सिंह (22 वर्ष) पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, सूर्यानगर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

 

इस मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 50/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे – हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल चन्दन सिंह।

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध नशे और शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement