नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता , विधानसभा जीत का लिया संकल्प*

Spread the love

*लालकुआं।* बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी तथा महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जया कर्नाटक के प्रथम बार बिंदुखत्ता आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक को विजयी बनाने तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मजबूती और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता के विश्वास के बल पर ही कांग्रेस को सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, शेखर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल, मीना कपिल, रजनी, सरस्वती ऐरी, राधा दानू, ममता भट्ट, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट, चंपा चीलवाल, राधा आर्य, मंजू जोशी, किरन जोशी, आशु जोशी, रमेश जोशी, हंसी बहुगुणा, डॉ. ललित जोशी, पुष्पा तिवारी, पुष्पा जोशी, मुन्ना बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, विनोद बिष्ट, चंदन बोरा, मीना बोरा, ममता, शीला पांडे, कमला पलड़िया, गीता जोशी, दीपा पांडे, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *