लालकुआ प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझा नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाल के बीच विवाद, व्यवस्थाएं बहाल

Spread the love

लालकुआ प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझा नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाल के बीच विवाद, व्यवस्थाएं बहाल

 

डीएम ललित मोहन रयाल के आदेश पर एसडीएम रेखा कोहली, एसपी सिटी सरदार हरवंश सिंह और सीओ लव शर्मा ने की वार्ता, आपसी बातचीत के बाद बनी सहमति

 

लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के बीच शुरू हुए विवाद के बाद नगर में प्रभावित हुई व्यवस्थाओं को लेकर आखिरकार प्रशासनिक हस्तक्षेप से समाधान की राह निकल आई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के आदेश पर एसडीएम रेखा कोहली, एसपी सिटी सरदार हरवंश सिंह एवं सीओ लव शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ वार्ता कर गतिरोध समाप्त करने और नगर की व्यवस्थाओं को सामान्य बनाने की पहल की।

 

प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच हुई आपसी बातचीत के बाद कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद नगर क्षेत्र की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुचारु कर दिया गया है। वहीं नगर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कूड़ा उठान एवं निस्तारण का कार्य शुक्रवार से नियमित रूप से शुरू करने पर सहमति बनी है।

 

इस प्रशासनिक पहल के बाद नगरवासियों ने भी राहत की उम्मीद जताई है। पिछले कुछ दिनों से विवाद के चलते सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब आपसी बातचीत के जरिए निकले समाधान से नगर की व्यवस्थाएं फिर से सामान्य होने की उम्मीद जगी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement