<span;>लालकुआं निदेशक ने की नगर पंचायत विकास कार्यों की सराहना, रजत जयंती पार्क सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लालकुआँ। नगर पंचायत विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने नगर में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाट बाजार, एमआरएफ सेंटर, रजत जयंती पार्क और नगर पंचायत कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने रजत जयंती पार्क सहित नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने नगर में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत सभासदगण एवं नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।



