हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार! 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बिहार निवासी आरोपी अभी-अभी गिरफ्तार

Spread the love

 हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार! 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बिहार निवासी आरोपी अभी-अभी गिरफ्तार

 

वाल्मीकि चौक के पास पुलिस ने दबोचा आरोपी, 15 दिन पहले ही मजदूरी करने आया था हरिद्वार, बच्ची के परिवार के साथ रह रहा था

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में महज 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी आरोपी को अभी-अभी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को वाल्मीकि चौक के पास से दबोचा है।

 

आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी सौरव के रूप में हुई है। वह करीब 15 दिन पहले ही हरिद्वार आया था और यहां मजदूरी का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह बच्ची के पिता के साथ मजदूरी करता था और बच्ची के परिवार के साथ ही रह रहा था।

 

आरोप है कि आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने उसके साथ गलत हरकत करता था। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे ब्लीडिंग होने लगी। परिजन तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के दौरान मामले की गंभीरता सामने आने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी। बच्ची की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

 

अस्पताल से सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, जिला अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची। तब तक बच्ची को एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा चुका था। इसके बाद पुलिस टीम एम्स पहुंची और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सौरव की भूमिका सामने आई।

 

वाल्मीकि चौक के पास से अभी-अभी दबोचा

 

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वाल्मीकि चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के अनुसार, आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

वहीं, 11 माह की मासूम बच्ची का एम्स ऋषिकेश में उपचार जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने धर्मनगरी में मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement