लालकुआँ दीपेन्द्र कोश्यारी का जन्मदिन बना चर्चा का केंद्र, अम्बेडकर पार्क में उमड़ा जनसैलाब
ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य स्वागत, रक्तदान से लेकर मंदिरों में पूजा तक—जन्मोत्सव को दिया सेवा का स्वरूप
लालकुआँ। जन्मदिन तो हर कोई मनाता है, लेकिन जब किसी जनप्रतिनिधि या संगठनात्मक पदाधिकारी का जन्मोत्सव सामाजिक सेवा से जुड़ जाए तो उसका स्वरूप ही अलग हो जाता है। लालकुआँ के अम्बेडकर पार्क में सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मदिवस पर अम्बेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के बीच दीपेन्द्र कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया गया।
जन्मदिन पर रक्तदान, युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
जन्मोत्सव को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है, इसलिए जन्मदिन को समाज के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया।
मंदिरों में गूंजे मंत्र, दीर्घायु की कामना
दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मदिन पर लालकुआँ, है्दूचौड़ , बिन्दुखत्ता और गौलापार क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में रुद्राभिषेक, हवन एवं पूजन कराया गया। समर्थकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं विभिन्न सामाजिक समूहों की ओर से चिकित्सालयों में फल वितरण, गौशालाओं में गो-सेवा और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
युवाओं में दिखा खास उत्साह
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी खास तौर पर नजर आई। समर्थकों ने दीपेन्द्र कोश्यारी की सहज कार्यशैली, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता को उनकी पहचान बताया।
अम्बेडकर पार्क में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। फूल-मालाओं से स्वागत और शुभकामनाओं के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंग में नजर आया।
सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में तारा पाण्डे, राजलक्ष्मी पंडित, मीनू सिंह, अरुण जोशी, हेमन्त नरुला, पवन चौहान, रोहन चौधरी, हरबंस सिंह, प्रेमनाथ पण्डित, अरुण कुमार, धीरज भट्ट, संजीव शर्मा, पंकज सिंह, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, उमेश तिवारी, डॉ. राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोरा, अनिल गिरी, अनिल सिंह, महेश चौधरी, नवीन पपोला, अभिषेक सिंह, संजय ठाकुर, मस्तराज, इंतज़ार, पंचम लाल, अशोक अग्रवाल, प्रिंस भारद्वाज, दीनानाथ राय, रमेश कटियार, रामपाल सिंह, सुभाष यादव और अरविंद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जन्मोत्सव ने दिया बड़ा संदेश
लालकुआँ में आयोजित इस जन्मोत्सव की खास बात यह रही कि बधाइयों और उत्सव के साथ सेवा गतिविधियों को भी प्रमुखता दी गई। रक्तदान, गो-सेवा, पौधारोपण और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रमों ने आयोजन को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया।
अम्बेडकर पार्क में देर तक दिखाई दिया उत्साह और लोगों की मौजूदगी दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मदिन को क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गई।
