ब्रेकिंग न्यूज – लालकुआं निकटवर्ती क्षेत्र में 20 सितंबर को The Base Neo School में पंखुड़ियां का ऑडिशन, डांस, मॉडलिंग, गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

Spread the love

20 सितंबर को The Base Neo School गोरापड़ाव में होगा पंखुड़ियां का ऑडिशन, नवंबर में हल्दूचौड़ में सजेगा भव्य ग्रैंड फिनाले

डांस, मॉडलिंग, गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

हल्दूचौड़। उत्तराखंड की छिपी प्रतिभाओं को मंच और पहचान दिलाने की अपनी 16 वर्ष पुरानी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पंखुड़ियां 2026–सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आयोजन को और व्यापक रूप देते हुए राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर की प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

पिछले 16 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने वाली संस्था पंखुड़ियां एनजीओ ने इस बार भी डांस, मॉडलिंग, गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कहा कि पंखुड़ियां की यह यात्रा कलाकारों और आम लोगों के प्यार, विश्वास, सहयोग, प्रोत्साहन और प्रेरणा की बदौलत लगातार आगे बढ़ रही है।

डांस से लेकर मॉडलिंग और गायन तक होंगे मुकाबले
सीजन-16 में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें मिस उत्तराखंड मॉडलिंग प्रतियोगिता, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप, जोड़ी नंबर-1, वॉइस ऑफ उत्तराखंड, उत्तराखंड सुपर मॉडल और सुपर स्टार बहू प्रमुख आकर्षण होंगे।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा। विजेताओं को प्रतियोगिता के अनुसार नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की विजेता को प्रतिष्ठित मिस उत्तराखंड खिताब के साथ ताज, सैश, ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

20 सितंबर को गोरापड़ाव में होगा ऑडिशन

पंखुड़ियां सीजन-16 के लिए पहला बड़ा पड़ाव 20 सितंबर 2026 को होगा। इस दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।

ऑडिशन स्थल
The Base Neo School, गोरापड़ाव

रेल पटरी से पहले, चंद्रावती तिवारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), धोलाखेड़ा, गोरापड़ाव, हल्द्वानी, जिला नैनीताल के समीप।

आयोजकों ने प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ऑडिशन में हिस्सा लेने की अपील की है। ऑडिशन स्थल पर पहुंचकर प्रतिभाग करने वाले डांस एवं नृत्य प्रतिभागियों को 100 रुपये की छूट भी प्रदान की जाएगी।

14 और 15 नवंबर को हल्दूचौड़ में होगा भव्य आयोजन

ऑडिशन और प्रतियोगिताओं के बाद 15 नवंबर, रविवार को सुबह 10:30 बजे से हल्दूचौड़ में भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, हास्य कलाकारों, मिमिक्री कलाकारों, कॉमेडियन और विशेष परफॉर्मर्स की रंगारंग प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

वहीं इससे एक दिन पूर्व 14 नवंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे से अंतरविद्यालयी नृत्य, गायन, भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी कराए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि उत्तराखंड सहित देशभर की प्रतिभाओं को मंच, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

16 साल बाद भी वही जुनून, वही उद्देश्य

पंखुड़ियां की 16 वर्षों की यात्रा इस बात की गवाह है कि प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिलने पर वे अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। इसी सोच के साथ संस्था सीजन-16 को पहले से अधिक व्यापक, आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है।

संस्था की ओर से प्रतिभाओं से आह्वान किया गया है—

“आइए • मुकाबला कीजिए • प्रदर्शन कीजिए • जीतिए — अपनी प्रतिभा को मंच दीजिए!”