लालकुआं में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 250 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

लालकुआं। जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट के सौजन्य से पुनर्नवा महिला समिति एवं पी.एस.पी. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (सुशीला तिवारी हॉस्पिटल) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कन्या जूनियर हाई स्कूल में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने फीता काटकर किया।
शिविर में सुबह से ही क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। इस दौरान बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई, वहीं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया, जिससे यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुआ।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम बिष्ट गंगोला, फिजिशियन डॉ. उत्तम यू. शेट्टीगर, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बुधे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनन्द मिश्रा, जनरल एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अभिनव बिष्ट, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एस.के. पाण्डे, डॉ. प्रतीक कौल, डॉ. मोनिका जोशी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चयनिका ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर नरेश चंद्रा ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर केवल उपचार का माध्यम को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी प्रभावी अभियान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान एवं उपचार का अवसर मिलता है।

क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आमजन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज़ के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी चिकित्सा शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सांसद अजय भट्ट, पुनर्नवा महिला समिति एवं पी.एस.पी. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, डॉ. राजकुमार सेतिया, सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे सहित पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता बोरा, उपाध्यक्ष श्रीमती यशोदा रावत, सचिव श्रीमती शांति जीना, उपसचिव श्रीमती मंजू बनकोटी, कोषाध्यक्ष श्रीमती जानकी पोखरिया, मीडिया प्रभारी कुमारी कल्पना रावत तथा सदस्य श्रीमती रेखा रावत, श्रीमती जया बिष्ट, श्रीमती प्रेमा बृजवासी, श्रीमती कमला रौतेला, श्रीमती निर्मला बहुगुणा, श्रीमती कुसुम बोरा, श्रीमती अंजना बोरा एवं श्रीमती तुलसी रावत ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *