लालकुआं हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ आदर्श श्री रामलीला का विधिवत परायण , 11 दिनों तक चले रामलीला मंचन का हुआ समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love

हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ आदर्श श्री रामलीला का विधिवत परायण

11 दिनों तक चले रामलीला मंचन का हुआ समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लालकुआं। नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित आदर्श श्री रामलीला मंचन का बारहवें दिन हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ विधिवत परायण हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

नगर में पिछले 11 दिनों से चल रही श्री रामलीला के समापन अवसर पर प्रातः पंडित नवीन चंद्र पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिसके पश्चात हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कलाकारों ने प्रतिभाग किया। हवन-यज्ञ का कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर से देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने कहा कि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला को क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि नगर में स्थानीय कलाकारों के माध्यम से रामलीला मंचन की यह परंपरा प्रतिवर्ष जारी रखी जाएगी। रामलीला के सफल आयोजन में क्षेत्रवासियों का योगदान सराहनीय रहा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, निदेशक पान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रजवार, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, गोविंद राणा, लक्ष्मण सिंह खाती, राजकुमार सेतिया, बॉबी संबल, कुंदन सिंह कनवाल और सोनू भट्ट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement